• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा क्षेत्र में पराली की आग से किसान का बाग जलकर राख, पेड़ हुए नष्ट, पीड़ित ने कार्रवाई की लगाई गुहार

ByTen News One Desk

May 25, 2026
1 Views

कटरा क्षेत्र में पराली की आग से किसान का बाग जलकर राख, पेड़ हुए नष्ट, पीड़ित ने कार्रवाई की लगाई गुहार


टेन न्यूज़ !! २५ मई २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र में पराली जलाने की लापरवाही एक किसान पर भारी पड़ गई। खेत में लगाई गई आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते किसान का पूरा बाग जलकर राख हो गया। हादसे में करीब सैकड़ों पेड़ नष्ट हो गए, जिससे किसान को लाखो रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

मोहल्ला इस्लाम नगर (टावर के पास) निवासी बरकतुल्ला पुत्र बदलू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके बाग के पास स्थित खेतों में गेहूं की फसल कटाई के बाद पराली पड़ी हुई थी। आरोप है कि 23 मई की दोपहर किसी ने खेत में पराली में आग लगा दी। भीषण गर्मी और तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते उनके बाग तक पहुंच गई।

पीड़ित बरकतुल्ला के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि बाग में लगे आम, शीशम व अन्य प्रजातियों के करीब 150 पेड़ जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद किसान और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीड़ित किसान ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही पराली जलाने की घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की रोक के बावजूद खुलेआम पराली जलाई जा रही है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!