• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फरीदपुर के ग्राम कपूरपुर में चल रहे बाबा बच्चू दास क्रिकेट टूर्नामेंट में भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर बने मुख्य अतिथि

ByTen News One Desk

May 25, 2026
46 Views

फरीदपुर के ग्राम कपूरपुर में चल रहे बाबा बच्चू दास क्रिकेट टूर्नामेंट में भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर बने मुख्य अतिथि


टेन न्यूज़ !! २५ मई २०२६ !! राकेश कुमार/रामवीर, फरीदपुर/बरेली


विधानसभा फरीदपुर के ग्राम कपूरपुर में चल रहे बाबा बच्चू दास क्रिकेट टूर्नामेंट में भाजपा से प्रबल दावेदार छत्रपाल सिंह दिवाकर बने मुख्य अतिथि ।

विधानसभा फरीदपुर के ग्राम कपूरपुर में चल रहे बाबा बच्चू दास क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मैच तुला शेरपुर और रायपुर हंस की टीमों के बीच हुआ। मैच बहुत ही रोमांचक और भव्य रहा। मैच दोनों ही टीमों के बीच बहुत ही जबरदस्त टक्कर का हुआ। रायपुर हंस की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।दूसरी तरफ तुला शेरपुर की टीम ने बहुत ही जबरदस्त तरीके से फील्डिंग की।

दोनों टीमों का मैच देखने लायक रहा। दोनों टीमों के बीच एक एक रन के लिए बहुत ही जद्दोजहद हुई। रायपुर हंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन का स्कोर खड़ा किया । जबकि तुलशेर की टीम ने शुरुआत में बहुत अच्छे रन बनाए, बीच मैच में टीम लड़खाने लगी, छत्रपाल सिंह दिवाकर ने हर चौके छक्के पर 1000=1000 रूपए देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। छत्रपाल सिंह दिवाकर ने क्रिकेट टूर्नामेंट की समिति को₹5100 धनराशि देकर सहयोग किया।

अंत में तुला शेरपुर की टीम ने ऐसा जबरदस्त 91 रन का स्कोर खड़ा किया कि रायपुर हंस की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। अंत में सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि भाजपा से प्रबल दावेदार छत्रपाल सिंह दिवाकर के द्वारा पुरस्कार स्वरूप शील्ड देकर सम्मानित किया गया और उनको धनराशि देकर प्रोत्साहन किया गया।

ग्राम कपूरपुर की धरती पर दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक रहा। टूर्नामेंट की समिति के अध्यक्ष राकेश आर्य, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह,ऋषिपाल, ओमवीर गुर्जर धर्मेंद्र सिंह, सोनम , वीरेश गुर्जर आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!