• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला किशोर,गांव में छाया मातम

ByTen News One Desk

Mar 19, 2026
44 Views

संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला किशोर,गांव में छाया मातम


टेन न्यूज़ ii 19 मार्च 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोर का शव आम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी रवि शंकर शंखवार दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और गांव में रह रहे अपने परिवार- पत्नी पूनम व तीन बच्चों निर्मल (17), अन्नू (12) और देवा (10)- का भरण-पोषण करते हैं।

बुधवार दोपहर निर्मल मोटरसाइकिल से घर से निकला था। कुछ देर बाद गांव के काली मंदिर के पास बंबा किनारे खड़े आम के पेड़ पर उसका शव मफलर के सहारे लटका मिला।

घटना की सूचना राहगीरों ने परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि घटना के समय मृतक की मां पूनम पास के गांव में किसी काम से गई हुई थीं। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मां सहित भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से भी आत्महत्या की सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!