• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डॉक्टर्स डे पर अलवर में दिखेगी अनोखी पहल, संकीर्तन के साथ होगा डॉक्टरों का सम्मान

ByTen News One Desk

Jun 30, 2026
36 Views

डॉक्टर्स डे पर अलवर में दिखेगी अनोखी पहल, संकीर्तन के साथ होगा डॉक्टरों का सम्मान


टेन न्यूज़ ii 30 जून 2026 ii रुपेश शर्मा ब्यूरो, अलवर/राजस्थान

अलवर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर 1 जुलाई, बुधवार को अलवर में एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में शहर के डॉक्टर और उनके परिवारजन भक्ति एवं सम्मान के साथ संकीर्तन यात्रा में शामिल होंगे।

सुबह 6:30 बजे शहीद स्मारक कंपनी बाग से यात्रा की शुरुआत होगी। सभी डॉक्टर और उनके परिजन हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे का संकीर्तन करते हुए नगली सर्किल से होकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) हॉल तक पहुंचेंगे।

रास्ते में अलवर के नागरिक पुष्प वर्षा कर, माला और दुपट्टा पहनाकर डॉक्टरों का सम्मान करेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन अलवर में पहली बार हो रहा है और इसका उद्देश्य डॉक्टरों तथा मरीजों के बीच प्रेम, विश्वास और सम्मान का रिश्ता मजबूत करना है।

आयोजकों के अनुसार यह पहल समाज में डॉक्टरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश देगी। कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।

टेन न्यूज़ के लिए अलवर, राजस्थान से ब्यूरो रुपेश शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!