राष्ट्रीय पंजा प्रतियोगिता में असम का गौरव बढ़ाया, ढेकियाजुली के दो युवाओं ने जीते पदक![]()
टेन न्यूज़ ii 24 जून 2016 ii प्रशांत वैश्य ब्यूरो (असम)
बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पंजा (आर्म रेसलिंग) प्रतियोगिता में असम के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। शहीद नगरी ढेकियाजुली के वार्ड संख्या 4 निवासी युवा सूरज कांता देव ने स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वहीं वार्ड संख्या 8 के प्रतिभाशाली युवा शिवा हौर देव ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि बॉडीबिल्डिंग एंड आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BCAI) के तत्वावधान में 12 जून से 14 जून 2026 तक बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें ढेकियाजुली के इन दोनों खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर क्षेत्र और राज्य को गौरवान्वित किया।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से ढेकियाजुली सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता के सम्मान में एम.जे. डांस स्टूडियो द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अकादमी के प्रशिक्षक शुभम दत्ता ने किया।
सम्मान समारोह के दौरान सूरज कांता देव और शिवा हौर देव को फूलाम गामोसा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इन युवाओं की सफलता क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह प्रदान करेगी।