• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अलवर-जयपुर में आर.डी.एन.सी. मित्तल फाउंडेशन को लगातार 9वीं बार मिला भामाशाह अवार्ड

ByTen News One Desk

Jun 30, 2026
30 Views

अलवर-जयपुर में आर.डी.एन.सी. मित्तल फाउंडेशन को लगातार 9वीं बार मिला भामाशाह अवार्ड


टेन न्यूज़ ii 30 जून 2026 ii रुपेश शर्मा ब्यूरो

अलवर / जयपुर। राजस्थान सरकार के प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह एवं प्रेरक सम्मान समारोह में आर.डी.एन.सी. मित्तल फाउंडेशन को लगातार 9वीं बार भामाशाह अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में फाउंडेशन के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह का आयोजन अलवर के श्री ओसवाल जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा जयपुर के मयूर स्कूल, सीतापुरा में किया गया। अलवर कार्यक्रम में भाजपा दक्षिण अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अम्बालाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रारम्भिक शिक्षा विभाग की ओर से सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

आर.डी.एन.सी. मित्तल फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी डॉ. एस.सी. मित्तल ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि फाउंडेशन को लगातार 9वीं बार यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। अलवर समारोह में डॉ. मित्तल और ट्रस्टी गिरीश गुप्ता ने सम्मान ग्रहण किया, जबकि जयपुर में आजीवन ट्रस्टी अल्का मित्तल और आरुषी मित्तल को सम्मानित किया गया।

डॉ. मित्तल ने बताया कि फाउंडेशन ने अलवर जिले के 5 और जयपुर जिले के 3 सरकारी विद्यालयों में शिक्षा सुधार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इन्हीं प्रयासों के आधार पर संस्था को यह सम्मान प्राप्त हुआ।

फाउंडेशन की आजीवन ट्रस्टी आरुषी मित्तल ने बताया कि अश्वत्था लर्निंग कम्युनिटीज के माध्यम से 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप बच्चों और शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसमें एमआईटी बोस्टन आधारित स्क्रैच प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चों को कोडिंग स्किल्स सिखाई जा रही हैं। साथ ही कंप्यूटर आधारित गेम्स के माध्यम से नई शिक्षा नीति और निपुण भारत मिशन के तहत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

टेन न्यूज़ के लिए अलवर, राजस्थान से ब्यूरो रुपेश शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!