• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सर्पदंश से बेहोश हुए किसान की जान बची, स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार

ByTen News One Desk

Jul 30, 2025
504 Views

सर्पदंश से बेहोश हुए किसान की जान बची, स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार



टेन न्यूज़ !! ३० जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)।


क्षेत्र के ग्राम खिरिया सकटु में घास काटते समय एक किसान सर्पदंश का शिकार हो गया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। फिलहाल उसका उपचार मीरानपुर कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मंगलवार को ग्राम नवादा दरोवस्त निवासी राजवीर खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे, तभी घास में छिपे एक जहरीले साँप ने उनके बाएं हाथ की बीच की उंगली में काट लिया। सर्पदंश के बाद राजवीर की उंगली से खून बहने लगा और वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

परिजन और ग्रामीण तुरंत सक्रिय हुए और 102 नंबर एम्बुलेंस को सूचना दी। राजवीर को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मीरानपुर कटरा लाया गया, जहां तैनात मेडिकल टीम ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया।

स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैज़ान खान ने बताया कि राजवीर का समुचित इलाज किया जा रहा है और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। समय पर इलाज मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

गांव वालों ने राहत की सांस ली है और डॉक्टरों की तत्परता की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!