कटरा में सपा का होली मिलन समारोह, राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत कटरा-जलालाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार सभासद का पुत्र गम्भीर घायल रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
---Advertisement---

युवक को सर्प ने डसा, परिजनों की तत्परता और चिकित्सकों की सूझबूझ से युवक हुआ स्वास्थ

By Ten News One Desk

Published on:

213 Views

युवक को सर्प ने डसा, परिजनों की तत्परता और चिकित्सकों की सूझबूझ से युवक हुआ स्वास्थ

टेन न्यूज़ !! १९ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा क्षेत्रगत सोमवार को खेत पर जा रहे एक युवक को सर्प ने डस लिया। परिजनों की तत्परता और चिकित्सकों की सूझबूझ से युवक की जान बच गई।

ग्राम कटैया निवासी अवधेश पुत्र पप्पू लाल खेत पर जा रहा था। रास्ते में घास खड़ी होने के कारण जैसे ही उसका पैर चकरोड पर पड़ा, घात लगाए बैठे सर्प ने उसके बाएं पैर के अंगूठे पर डस लिया। अचानक हुए हमले से अवधेश घबरा गया और खून बहने लगा। किसी तरह घर पहुंचा तो हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया।

घबराए परिजन तत्काल उसे गंभीर अवस्था में कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैजान खान ने अपनी टीम के साथ तुरंत उपचार शुरू किया। कुछ ही देर में युवक को होश आ गया और धीरे-धीरे उसकी हालत सुधरने लगी।

डॉक्टरों की मेहनत से सुरक्षित घर लौटे अवधेश ने राहत की सांस ली। वहीं परिजनों ने डॉ. फैजान व उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और सही समय पर मिले इलाज से ही अवधेश की जान बच पाई है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment