• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मदनापुर में छह गौवंशों की दर्दनाक मौत, ट्रक-चालक को पुलिस ने छोड़ा, पुलिस की उदासीनता से आक्रोशित गौरक्षक, 21 अगस्त को लखनऊ पैदल कूच

ByTen News One Desk

Aug 19, 2025
232 Views

मदनापुर में छह गौवंशों की दर्दनाक मौत, ट्रक-चालक को पुलिस ने छोड़ा, पुलिस की उदासीनता से आक्रोशित गौरक्षक, 21 अगस्त को लखनऊ पैदल कूच


टेन न्यूज़ !! १९ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


मदनापुर थाना क्षेत्र में हुई निर्दयता की घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। बीते दिनों गांव चंदोखा हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे बैठे छह गौवंशों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना इतनी गंभीर थी कि ट्रक मौके पर ही खराब हो गया और चालक-परिचालक अगले दिन तक उसे वहीं खड़ा रखकर सही कराते रहे। बावजूद इसके पुलिस ने न तो ट्रक जब्त किया और न ही चालक-परिचालक के खिलाफ कोई कार्यवाही की।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदनापुर थाना प्रभारी व संबंधित सचिव को घटना की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत गौवंशों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें खुला छोड़ दिया। यही नहीं, घटना की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराए जाने के बाद भी पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत शर्मा ने पुलिस की इस लापरवाही और जिला प्रशासन की उदासीनता को कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शाहजहांपुर में आए दिन सड़कों पर हादसों में गौवंशों की मौत हो रही है, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

इसी क्रम में गौवंशों की रक्षा और प्रशासन की कारगुजारियों को जनता के सामने लाने के लिए राष्ट्रीय गौरक्षक संघ ने 21 अगस्त को लखनऊ पैदल कूच करने का ऐलान किया है। यह यात्रा कटरा स्थित काली मठिया से दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ों गौरक्षक शामिल होंगे।

गौरक्षक संघ का कहना है कि लखनऊ कूच के दौरान वे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को सीधे तौर पर शाहजहांपुर पुलिस और जिला प्रशासन की घोर लापरवाही से अवगत कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!