• Sat. Sep 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में चलती बस से उतरने के प्रयास में हुआ हादसा, युवक घायल, पुलिस ने चालक-परिचालक को पूंछताछ के लिए हिरासत में लिया

ByTen News One Desk

Aug 9, 2026
42 Views

कटरा में चलती बस से उतरने के प्रयास में हुआ हादसा, युवक घायल, पुलिस ने चालक-परिचालक को पूंछताछ के लिए हिरासत में लिया


टेन न्यूज़ !! ०८ अगस्त २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को रोडवेज बस से उतरते समय पैर फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया।

रोडवेज बस के परिचालक राजेश निवासी मनौना, थाना कुरावली, मैनपुरी ने पुलिस को बताया कि बस चालक का नाम ममनून है। बस बरेली से 23 यात्रियों को लेकर शाहजहांपुर जा रही थी। कटरा पहुंचने के बाद एक युवक बस में सवार हुआ। इसके बाद जब बस पूजा ढाबा के पास पहुंची तो युवक ने बस से उतरने का प्रयास किया।

परिचालक के अनुसार, युवक को चलती बस से उतरने से मना किया गया, लेकिन उसने बात नहीं मानी। बस से नीचे उतरते समय पैर फिसलने के कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक की पहचान लालजीत वर्मा के रूप में हुई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए उसमें सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। वहीं घायल लालजीत वर्मा को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!