248 Views
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर तृतीय द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया

टेन न्यूज़ !! ३१ मई २०२५ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर
शुक्रवार को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर श्री विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर श्री ओम प्रकाश मिश्रा-तृतीय द्वारा जिला कारागार, शाहजहाँपुर का निरीक्षण किया गया।
सचिव द्वारा बैरक नं0 9, 10 व 11 का निरीक्षण किया गया। जहाँ पर बैरक नं0-09 में बन्दी प्रदीप पुत्र सत्यपाल, शमशेर आलम पुत्र सैय्यद आदि 3/25 आम्र्स एक्ट तहत जेल में बन्द है, उक्त बन्दियों लिए सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि दानों बंदियों का केस जेल लोक अदालत में लगवाया जाये, जिससे उनका निस्तारण हो सके।
बैरक नं0 10 में बंदी प्रताप सिंह पुत्र कौशल किशोर द्वारा बताया गया कि उनके पास पैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं हैं, जिस पर सचिव द्वारा जेलर को निर्देशित किया कि वे उक्त बंदी का प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर में पे्रषित करें, जिससे उनकी पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्त किया जा सके।
अन्ततः सचिव द्वारा बैरक नं0 11 का निरीक्षण करने पर किसी बन्दी द्वारा कोई समस्या नहीं बतायी गयी। निरीक्षण के अन्त में सचिव द्वारा जिला कारागार में संचालित लीगल एड क्लीनिक का रजिस्टर भी चेक किया गया तथा उचित साफ-सफाई बनाये रखने के भी निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जेलर श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, डिप्टी जेलर श्री अनिल विश्वकर्मा, डिप्टी जेलर श्री सुभाष यादव, एल0ए0डी0सी0एस0 असिस्टेंट सुश्री शालिनी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मो0 अफजल आदि उपस्थित रहे।
Like this:
Like Loading...