• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“पुलिस की पाठशाला” से बेटियों को सुरक्षा का ज्ञान, तिलहर के स्कूल में जागरूकता अभियान

ByTen News One Desk

Mar 31, 2026
124 Views

“पुलिस की पाठशाला” से बेटियों को सुरक्षा का ज्ञान, तिलहर के स्कूल में जागरूकता अभियान


टेन न्यूज़ ii 31 मार्च 2026 ii अमुक सक्सेना
तिलहर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को 1090, 112, 181, 1098, 1930, 1076 और 108 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

साथ ही उन्हें साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल और गुड टच-बैड टच की पहचान के बारे में जागरूक किया गया।

छात्राओं को यह भी समझाया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे बिना झिझक तुरंत पुलिस या अपने परिजनों से संपर्क करें। पुलिस टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने और अपने अधिकारों को पहचानने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *