• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम का औचक निरीक्षण: देवीपुरा गौशाला में व्यवस्थाओं की जांच, रिसर्च सेंटर बनाने की तैयारी

ByTen News One Desk

Mar 31, 2026
56 Views

डीएम का औचक निरीक्षण: देवीपुरा गौशाला में व्यवस्थाओं की जांच, रिसर्च सेंटर बनाने की तैयारी


टेन न्यूज ii 31 मार्च 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो पीलीभीत।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निराश्रित गौवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पीने के पानी और साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पशु चिकित्सकों द्वारा गौवंशों की नियमित देखभाल की जा रही है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माणाधीन नाले के कार्य की गुणवत्ता भी परखी और आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला के तालाब को विकसित कर मत्स्य पालन शुरू कराया जाएगा, जिससे अतिरिक्त आय के स्रोत भी विकसित होंगे। साथ ही, गौशालाओं में “मोरिंगा मॉडल” लागू करते हुए पौधरोपण कराया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि देवीपुरा गौशाला को एक रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां किसान और छात्र-छात्राएं आकर नई तकनीकों को सीख सकेंगे। साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को गौ माता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु

चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *