• Fri. Nov 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नौ दिन के अनशन के बाद जागा प्रशासन, आश्वासन पर माने ग्रामीण

ByTen News One Desk

Nov 13, 2026
8 Views

नौ दिन के अनशन के बाद जागा प्रशासन, आश्वासन पर माने ग्रामीण


15 दिन के भीतर जांच टीम गठित करने का भरोसा, तहसीलदार और थाना प्रभारी की मौजूदगी में समाप्त हुआ अनशन


 टेन न्यूज़ !! १३ नवम्बर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद के अयाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोशंगपुर में विकास कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर चल रहा अनशन गुरुवार को नौवें दिन समाप्त हो गया। तहसीलदार अविनाश कुमार और थाना प्रभारी संजय राय ने 15 दिन के भीतर जांच टीम गठित कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता विजय करण सिंह राजावत उर्फ टन्नू भैया ने ग्रामीणों और समर्थकों के साथ अनशन समाप्त करने की घोषणा की।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और सरकारी धन के खर्च की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर विजय करण सिंह राजावत ग्रामीणों के साथ नौ दिनों से अनशन पर बैठे थे। अनशन के नौवें दिन तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार धरनास्थल पर पहुंचे और अनशनकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और 15 दिन के भीतर जांच टीम गठित कराने का भरोसा दिया।

तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जांच टीम ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और उन पर खर्च किए गए सरकारी धन का सत्यापन करेगी। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद विजय करण सिंह राजावत ने अनशन समाप्त कर दिया।

वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्धारित समय के भीतर जांच शुरू कराने और शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करने की मांग की है। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि जांच टीम कब गठित होती है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर क्या कार्रवाई की जाती है।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, टेन न्यूज़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!