• Fri. Nov 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पथराव और पुलिस से अभद्रता के मामले में चौथे दिन भी पीएसी तैनात

ByTen News One Desk

Nov 13, 2026
16 Views

पथराव और पुलिस से अभद्रता के मामले में चौथे दिन भी पीएसी तैनात


 असेवा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त जारी, आरोपियों की तलाश में जुटीं टीमें


 टेन न्यूज़ !! १३ नवम्बर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के असेवा गांव में दो पक्षों के बीच हुए पथराव और पुलिसकर्मियों से अभद्रता के मामले में चौथे दिन भी पुलिस सतर्क रही। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात की गई है। पुलिसकर्मियों ने गांव में गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

मामले में चौकी प्रभारी रमेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 21 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि गांव की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त कर रही है। नामजद और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, टेन न्यूज़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!