• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ALIGARH: सास-दामाद LOVE स्टोरी में नया खुलाशा, इस राज्य में मिली लोकेशन, पुलिस तलाश में जुटी…?

ByTen News One Desk

Apr 13, 2025
391 Views

ALIGARH: सास-दामाद LOVE स्टोरी में नया खुलाशा, इस राज्य में मिली लोकेशन, पुलिस तलाश में जुटी…?



टेन न्यूज़ !! १२ अप्रैल २०२५ !! सोशल मीडिया@डेस्क न्यूज़


महिला के पति का कहना है कि हमें तो अपना जेवर और रुपया चाहिए। अगर मेरी पत्नी मेरे सामने आई तो मैं अपने साथ नहीं रखूंगा। जिंदगी भर उसके साथ रिश्ता नहीं रखेंगे। हमारे लिए तो वह मर चुकी है। दो दिन में पुलिस हमें उन दोनों को उपलब्ध कराए।

होने वाले दामाद संग लापता हुई महिला की तलाश पुलिस स्तर से अभी जारी है। 6 अप्रैल को घर से भागे दोनों की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली है। दोनों को फरार हुए अब तक सात दिन और छह रातें बीत चुकी हैं लेकिन अब भी दोनों पुलिस की पहुंच से दूर हैं। वहीं दूसरी तरफ महिला के घर में पति और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ने खुद को घर में कैद कर लिया है। किसी से बात तक नहीं कर रहे हैं। लोगों के सवालों व चर्चाओं से इतने परेशान हैं कि अब जवाब देते देते थक गए हैं। इसके चलते उन्होंने अब किसी से भी मिलने से इनकार कर दिया।

मौजूदा समय में इस घटना को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। सभी की नजर खबर पर बनी हुई है। अलग-अलग तरह के सास और दामाद के फोटो वायरल हो रहे हैं। जिसके चलते घर के सभी सदस्य सदमे में हैं। इसे लेकर लोग तरह तरह के सवाल करते हैं। इसी सब से परेशान होकर पिता व बेटी ने सभी से दूरी बना ली है। अब वे किसी से कुछ भी बात करने से बच रहे हैं।

अलीगढ़ जिले के एक गांव में एक युवती की शादी की तारीख तय हो गई थी, निमंत्रण पत्र भी बंट चुके थे। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। इसी बीच एक हैरान करने वाली घटना हो गई। युवती मां अपने होने वाले दामाद के साथ ही फरार हो गई। महिला घर से नकदी और जेवर लेकर गई थी।

महिला की बेटी ने अपनी मां से अब रिश्ता रखने से ही इनकार कर दिया है। उसका साफ कहना है कि उसके पिता ने मेहनत कर जो धन व जेवरात उसकी शादी के लिए जुटाए थे, उन्हें वापस कर दे। अब ऐसी मां से रिश्ता नहीं रखना। हालांकि, बेटी की तबीयत खराब है। मगर वह अब लोगों से इसी तरह की बातें कर रही है।

वहीं फरार महिला के पति का सिर्फ यही कहना है कि अब वह अपनी पत्नी को रख तो नहीं पाएगा। मगर वह एक बार उससे पूछेगा जरूर कि उसने ऐसा कैसे किया? वहीं बेटी का कहना है कि मेरी मां ही मेरी सौतन निकली। इन दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। श्रोत -Amar Ujala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!