• Sun. Jun 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

छीपाबड़ौद लहसुन मंडी में किसानों के शोषण का आरोप, सही दाम न मिलने से नाराजगी,३० मई को महा किसान जनाक्रोश रैली

ByTen News One Desk

May 25, 2026
36 Views

छीपाबड़ौद लहसुन मंडी में किसानों के शोषण का आरोप, सही दाम न मिलने से नाराजगी,३० मई को महा किसान जनाक्रोश रैली


टेन न्यूज़ !! २५ मई २०२६ !! डेस्क रिपोर्ट, दिल्ली

बारां। जिले की छीपाबड़ौद तहसील स्थित लहसुन मंडियों में किसानों के साथ कथित मारपीट, मनमानी कटौती और उचित दाम नहीं मिलने के आरोप सामने आए हैं। किसानों का कहना है कि मंडियों में उन्हें अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मामले को लेकर ३० मई को महा किसान जनाक्रोश रैली का आवाहन किया गया!

किसानों का आरोप है कि मंडी प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों पर आरोप है कि वे अपनी मनमर्जी से प्रत्येक कट्टे में करीब 300 ग्राम लहसुन जबरन काट लेते हैं, जिसका कोई स्पष्ट हिसाब या रिकॉर्ड नहीं दिया जाता।

किसानों के अनुसार, मंडी में प्रतिदिन लगभग 15 हजार कट्टे लहसुन की आवक होती है। इस हिसाब से करीब 45 क्विंटल लहसुन प्रतिदिन कथित रूप से व्यापारियों द्वारा अतिरिक्त रूप से ले लिया जाता है, जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

किसानों ने प्रशासन से मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, उचित दाम दिलाने और कथित अवैध कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर मंडी प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!