• Sun. May 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कांग्रेस बैठक में राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- “अगले एक साल में मोदी सरकार की विदाई तय”

ByTen News One Desk

May 24, 2026
7 Views

कांग्रेस बैठक में राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- “अगले एक साल में मोदी सरकार की विदाई तय”


टेन न्यूज़ !! २४ मई २०२६ !! सोशल मीडिया डेस्क न्यूज़

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए दावा किया कि अगले एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई तय है।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि देश में बढ़ता आर्थिक असंतोष, बेरोजगारी और महंगाई आने वाले समय में राजनीति पर बड़ा असर डालेंगे। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियां और घरेलू आर्थिक चुनौतियां केंद्र सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ा रही हैं।

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को आर्थिक मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच उठाना चाहिए। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट को गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इन मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में कुछ नेताओं ने “मुस्लिम” शब्द के बजाय “अल्पसंख्यक” शब्द इस्तेमाल करने की बात कही, जिस पर राहुल गांधी ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि जिस भी वर्ग के साथ अन्याय हो, कांग्रेस को खुलकर उसके पक्ष में खड़ा होना चाहिए, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, दलित या सवर्ण समाज हो।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने संगठन में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर भी चर्चा की। राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा कि पार्टी को अपने पारंपरिक वोट बैंक के साथ सीधा संवाद बढ़ाना होगा और जमीन पर लोगों के मुद्दे मजबूती से उठाने होंगे।

बैठक के दौरान कथित वोट चोरी और चुनावी पारदर्शिता का मुद्दा भी उठा। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और असम चुनावों का जिक्र करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

इस दौरान इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस को यह नैरेटिव बदलना होगा कि मुस्लिम समाज केवल भाजपा को हराने के लिए वोट करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को समुदाय के बीच अपने कार्यों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहिए।

करीब दो घंटे चली इस बैठक का आयोजन इमरान प्रतापगढ़ी ने किया था। बैठक में मुस्लिम समुदाय के अलावा सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!