• Wed. May 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने मनाया विजय उत्सव, आमजन को खिलाई झालमुरी

ByTen News One Desk

May 6, 2026
4 Views

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने मनाया विजय उत्सव, आमजन को खिलाई झालमुरी


टेन न्यूज़ ii 06 मई 2026 ii अलवर (राजस्थान), ब्यूरो रुपेश शर्मा: अलवर में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा ज्योतिबा फुले चौराहे के पास आमजन के बीच झालमुरी बनाकर वितरित की गई और पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में पार्टी की जीत का उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन नीतियों के चलते भारत वैश्विक स्तर पर तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है और सामरिक रूप से भी मजबूत हुआ है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय को हराकर विकास और भरोसे को चुना है।

कार्यक्रम में डॉ. विभा गुप्ता, डॉ. आशीष शर्मा, प्रकाश गोड़, उदय सिंह बना, सियाराम शर्मा, लखन गुर्जर, प्रदीप माथुर, आकाश कुमार, कमल गोड़, भावना नायक, चेतना प्रजापत, अनीश कुमार मोंडोरिया, पुष्पेंद्र मीना, सलजीत चौहान, रानू तायल सहित कई पदाधिकारी और आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!