• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल भेंट कर विदाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी।

ByTen News One Desk

Aug 1, 2024
204 Views

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल भेंट कर विदाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी।



टेन न्यूज़ !! 01 अगस्त २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जनपद कन्नौज से 05 पुलिसकर्मी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए।इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया।

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर पुलिसकर्मियों को उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को शुभकामनायें दी गई।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण

1.उ0नि0 सुखीपाल सिंह
2.उ0नि0 सुरेंद्र कुमार
3.उ0नि0 वीर सिंह
4.उ0नि0 अजय पाल
5.हे0 क0 खलील अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!