• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया

ByTen News One Desk

Oct 5, 2024
315 Views

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया



टेन न्यूज़ !! ०५ अक्तूबर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, कानून एवं शांति व्यवस्था एवं जनकल्याण के दृष्टिगत विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्राम चौपाल का उद्देश्य है कि योजनाओं से जन-जन को जागरूक करने तथा पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाना है। जनपद के प्रत्येक ग्राम में सभी कार्यक्रमों/योजनाओं का कुशल क्रियान्वयन तथा उसका लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलें।

न्याय पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन सांयकाल 04.00 बजे से 6:00 बजे तक किया गया। ग्राम चौपाल में राजस्व कार्यों, ग्राम में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, कानून एवं शांति-व्यवस्था के संबध में ग्रामवासियों से जानकारी ली गई।

ग्राम चौपाल में लोगों से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, राशन, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, मिशन शक्ति, नारी सशक्तिकरण, रोजगार, कौशल विकास, साफ-सफाई, जल निकासी, नाली,

सड़क, खड़ण्जा, सी०सी०रोड एवं अन्य निर्माण कार्य इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। जन-कल्याणकारी योजनाओं पेंशन, राशन, आवास, शौचालय एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं आदि का घर-घर जाकर सत्यापन किया गया। ग्राम चौपाल में प्राप्त प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्वक निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!