• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शाहजहांपुर के निर्देशानुसार 64 गावों में आयोजित ग्राम चौपाल में सुनी गई जन समस्याएं

ByTen News One Desk

Oct 10, 2024
352 Views

जिलाधिकारी शाहजहांपुर के निर्देशानुसार 64 गावों में आयोजित ग्राम चौपाल में सुनी गई जन समस्याएं



 टेन न्यूज़ !! १० अक्तूबर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रत्येक बृहस्पतिवार को एक ग्राम में एक जन-चौपाल का आयोजन किये जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद की 64 गावों में नोडल अधिकारियों द्वारा जन-चौपाल का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी किया गया।

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, कानून एवं शांति व्यवस्था एवं जनकल्याण के दृष्टिगत विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्रामों चौपाल का उद्देश्य है कि योजनाओं से जन-जन को जागरूक करने तथा पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए। जनपद के प्रत्येक ग्राम में कार्यक्रमों/योजनाओं का कुशल क्रियान्वयन तथा उसका लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलें।

गावों में ग्राम चौपाल का आयोजन सांयकाल 04.00 बजे से 6ः00 बजे तक किया गया। ग्राम चौपाल में राजस्व कार्यों, ग्राम में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, कानून एवं शांति-व्यवस्था के संबध में ग्रामवासियों से जानकारी ली गई।

ग्राम चौपाल में लोगों से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, राशन, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, मिशन शक्ति, नारी सशक्तिकरण, रोजगार, कौशल विकास, साफ-सफाई, जल निकासी, नाली, सड़क, खड़ण्जा, सी०सी०रोड एवं अन्य निर्माण कार्य इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई।

जन-कल्याणकारी योजनाओं पेंशन, राशन, आवास, शौचालय एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं आदि का घर-घर जाकर सत्यापन किया गया। ग्राम चौपाल में प्राप्त प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्वक निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!