नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

छह सूत्रीय मांगों को लेकर आशा बहुओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दो बेहोश

By Ten News One Desk

Published on:

27 Views

छह सूत्रीय मांगों को लेकर आशा बहुओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दो बेहोश

टेन न्यूज़ ii 29 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
लोकेशन : कन्नौज

कन्नौज जनपद में ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण आशा एसोसिएशन के आह्वान पर सैकड़ों आशा बहुओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष रानी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए आशा बहुओं ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।

प्रदर्शन के बीच अचानक दो आशा बहुएं बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल उपचार उपलब्ध कराया, जिसके बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई।

आशा बहुओं ने प्रधानमंत्री भारत सरकार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को सौंपा। मांगों में मानदेय वृद्धि, नियमित भुगतान, सामाजिक सुरक्षा और कार्य के स्पष्ट दिशा-निर्देश शामिल हैं।

जिला अध्यक्ष रानी ने कहा कि आशा बहुएं ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment