• Sun. Nov 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फर्रुखाबाद में सीएमओ और ठेकेदार के कथित कमीशन लेनदेन का ऑडियो वायरल, डीएम ने बैठाई जांच

ByTen News One Desk

Nov 29, 2026
11 Views

फर्रुखाबाद में सीएमओ और ठेकेदार के कथित कमीशन लेनदेन का ऑडियो वायरल, डीएम ने बैठाई जांच


डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने सीडीओ को सौंपी जांच की जिम्मेदारी, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश


टेन न्यूज़ !! २९ नवम्बर २०२६ !! तौफीक फारुकी ब्यूरो,

फर्रुखाबाद। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जुड़ा कथित कमीशन लेनदेन का एक ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हलचल मच गई है। वायरल ऑडियो में सीएमओ आनंद उपाध्याय और एक ठेकेदार के बीच कथित तौर पर कमीशन के लेनदेन को लेकर बातचीत होने का मामला सामने आया है।

मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को पूरे प्रकरण की जांच सौंपते हुए तथ्यों की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि मुख्य चिकित्साधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल ऑडियो की सत्यता और उसमें हुई बातचीत से जुड़े आरोपों की जांच की जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!