एसपी विनोद कुमार ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों से कराया शस्त्र अभ्यास और टोलीवार ड्रिल, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को भी परखा
टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो , कन्नौज यूपी
कन्नौज, उत्तर प्रदेश। आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियों में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल का अवलोकन करते हुए एसपी ने इसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।![]()
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण किया और पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कंट्रोल रूम, जिम और यूपी-112 सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
टेन न्यूज़, कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।