• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

माई भारत के तत्वावधान में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई

ByTen News One Desk

Apr 14, 2025
360 Views

माई भारत के तत्वावधान में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई



टेन न्यूज़ !! १४ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


माई भारत अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र शाहजहाँपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन नवादा इंदेपुर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर साफ सफाई व माल्यार्पण कर एवं राजकीय बाल गृह बालक में एक कार्यशाला का आयोजन कर किया गया जिसमें सभी को संविधान की उद्देशिका का वाचन भी कराया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे न्यायापीठ बाल कल्याण समिति के प्रभारी अध्यक्ष श्री रामऔतार त्रिपाठी वरिष्ठ समाजसेवी उपेंद्र पाल सिंह सदस्य मुनीश सिंह परिहार, अरविंद मिश्रा, अधीक्षक राम विनय यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

जिसमें अध्यक्ष श्री रामऔतार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने समाज में एक जागृति पैदा की लोगों को शिक्षित बनो, संगठित रहो ,संघर्ष करो ,का मूल मंत्र दिया समाज में जो छुआछूत असमानता का वातावरण था उसके लिए आंदोलन कर समानता और शिक्षा का अधिकार दिया ।विशिष्ट अतिथि उपेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों के लिए अपमान सहकार शिक्षा की अलग जगायी लोगों को छुआछूत मिटाने के लिए प्रेरित किया वह एक सच्चे समाज सुधारक महान व्यक्तित्व के धनी थे।

इसी क्रम में कुंवर मुनीश सिंह परिहार ने कहा कि बाबा साहब ने संघर्ष और अपनी बुद्धिमत्ता का जगह-जगह परिचय दिया उन्होंने भारत को एक लोकतांत्रिक संविधान दिया जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कानून बने उनमें देवत्व विद्वमान था वह एक देवता के रूप में जाने जाते हैं।

अरविंद मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब ने गुलामी से जकड़े भारत में भी लोगों को जगाने का कार्य किया 1927 में आंदोलन से दलित उत्थान के लिए संघर्ष ।किया उसके बाद वायसराय परिषद में श्रम मंत्री रहकर श्रमिक संगठनों की स्थापना व ESI एवम् EPF जैसी सुविधाओं से महत्वपूर्ण कार्य श्रमिकों कों के हित में किए किए

आजाद भारत में विधि मंत्री रहे बाद में बौद्ध धर्म का प्रचार करते हुए बौद्ध धर्म अपनाया कार्यक्रम के अंत में एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमें बाल ग्रह के बच्चों सहित अन्य युवाओं ने भी प्रतिभाग किया सभी का आभार राम विनय यादव ने व्यक्त किया कार्यक्रम में सहयोग सुमित मिश्रा ,प्रदीप कुमार , प्रीती अवस्थी, रामप्रसाद रिशीपाल , आदि लोगों का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!