• Tue. Jun 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भामाशाह जयंती पर कन्नौज में व्यापारियों का सम्मान, उत्कृष्ट करदाताओं को मिला सम्मान पत्र

ByTen News One Desk

Jun 30, 2026
25 Views

भामाशाह जयंती पर कन्नौज में व्यापारियों का सम्मान, उत्कृष्ट करदाताओं को मिला सम्मान पत्र


टेन न्यूज ii 30 जून 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर कन्नौज में “व्यापारी कल्याण दिवस” धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट करदाताओं, युवा उद्यमियों और महिला उद्यमियों को “भामाशाह सम्मान पत्र” देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी ने कहा कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों द्वारा ईमानदारी से जमा किया गया कर विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की मजबूत नींव बनता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना जैसी योजनाएं व्यापारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने व्यापारियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में सर्वाधिक राज्य कर जमा करने वाले प्रतिष्ठानों को भामाशाह सम्मान से नवाजा गया। इनमें एम.एल. मोटर्स, मिथा ऑटोमोबाइल्स, कृष्णा सुगंध, गांगुली परफ्यूमर्स सहित कई प्रतिष्ठान शामिल रहे। एमएसएमई क्षेत्र के युवा और महिला उद्यमियों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान उद्योग विभाग द्वारा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत इत्र और अगरबत्ती से जुड़े स्टॉल लगाए गए। दानवीर भामाशाह के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!