• Tue. Jun 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े मिनी ट्रक में घुसी वेटरनरी एंबुलेंस, कटरा थाने के कांस्टेबल की मौत

ByTen News One Desk

Jun 30, 2026
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
7 Views

हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े मिनी ट्रक में घुसी वेटरनरी एंबुलेंस, कटरा थाने के कांस्टेबल की मौत


टेन न्यूज ii 30 जून 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कटरा थाने में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मोबाइल वेटरनरी यूनिट के डॉक्टर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, कटरा-खुदागंज ब्लॉक की मोबाइल वेटरनरी यूनिट की एंबुलेंस सोमवार रात करीब 11 बजे फतेहगंज पूर्वी से कटरा लौट रही थी। एंबुलेंस में डॉक्टर लक्ष्य सिंह, पुलिस कांस्टेबल विकास सांगवान और चालक अनिल कुमार सवार थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही एंबुलेंस कटरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाबा ढाबे के पास पहुंची, वह सड़क किनारे खड़े एक मिनी ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद कांस्टेबल विकास सांगवान की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

डॉक्टर लक्ष्य सिंह और चालक अनिल कुमार का इलाज जारी है। पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकराई थी।

मृतक कांस्टेबल विकास सांगवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्री सहित परिवार के सदस्य बरेली पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!