बड़ी खबर :फर्रुखाबाद में पेट के कीड़ों की दवा खाने के बाद करीब सौ स्कूली बच्चे बीमार, हालत स्थिर, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा हनी ट्रैप के जरिए किसान से लाखों की वसूली का आरोप, दरोगा-सिपाही समेत चार पर मुकदमा मेरठ कांस्टेबल अपहरण कांड में नया मोड़, महिला कांस्टेबल ने कोर्ट में कहा अपनी मर्जी से गई थी मेरठ ब्रेकिंग: SSP की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड, दो दरोगाओं पर FIR खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर 24 लाख की ठगी की कोशिश, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
---Advertisement---

बरेली: एनएसएस विशेष शिविर का समापन, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश

By Ten News One Desk

Published on:

17 Views

बरेली: एनएसएस विशेष शिविर का समापन, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश

टेन न्यूज़ !! १८ जनवरी २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी/बरेली ।कस्तूरी लाल इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर का शनिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) बरेली मुन्ने अली रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक विद्यालय (जूनियर हाई स्कूल) के प्रधानाध्यापक अजय पाल गंगवार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर के अंतिम दिन नशा मुक्ति अभियान को केंद्र में रखते हुए स्वयंसेवकों ने नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

मुख्य अतिथि मुन्ने अली ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए हमें शून्य स्तर से कार्य करना होगा। यह कार्य वृक्षारोपण, नारी शिक्षा, जैविक कृषि और मतदाता जागरूकता जैसे अभियानों के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना भी की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यक्रम अधिकारी इसरार अहमद ने किया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा विभाग से प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों में अशोक शर्मा, कृष्ण पाल गंगवार और निषाद अंजुम उपस्थित रहे। कस्तूरी लाल इंटर कॉलेज से मयंक तिवारी, रामकिशोर, धर्मेंद्र और संजय गॉड ने सहभागिता की।

ग्राम प्रधान कुमारी मनीष यादव ने नारी शिक्षा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि समाज और देश के विकास के लिए नारी का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान रणधीर सिंह यादव भी मौजूद रहे।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों वंदना, जेवा, शिवांगी, अनुज, अमित मौर्य, प्रशांत गंगवार सहित अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment