• Sun. Jun 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Mar 26, 2026
81 Views

मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! २६ मार्च २०२६ !! रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो | लोकेशन: रायबरेली

रायबरेली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायबरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 की रात थाना नसीराबाद व एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी। ग्राम चक कोडरा के पास संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सूरज के पैर में गोली लगी, जबकि स्वयंवर उर्फ गोलू को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी मुठभेड़ थाना बछरावां क्षेत्र में हुई, जहां अभिनंदन को घायल अवस्था में पकड़ा गया। साथ ही अनिकेत, पंकज उर्फ पिंटू और मनीष कुमार को भी हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में गिरोह ने कई लूट व चोरी की घटनाओं को कबूल किया है, जिनमें चेन स्नैचिंग, मोटरसाइकिल लूट और पशु चोरी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह सुनसान इलाकों में महिलाओं और राहगीरों को निशाना बनाता था।

सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि फरार साथियों की तलाश जारी है।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!