नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

8 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भाकियू जिला अध्यक्ष वीरभान सिंह

By Ten News One Desk

Published on:

25 Views

8 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भाकियू जिला अध्यक्ष वीरभान सिंह

टेन न्यूज़ ii 29 दिसम्बर 2025 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष वीरभान सिंह आज कलेक्ट्रेट प्रांगण पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और अपनी समस्याओं को लेकर एकजुट दिखाई दिए।

वीरभान सिंह ने कहा कि किसानों को खाद, बीज, बिजली, सिंचाई, गन्ना व अन्य फसलों के उचित समर्थन मूल्य जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

समय पर भुगतान न होने और बढ़ती लागत के कारण किसान आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

भाकियू जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि 8 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसानों के हित में त्वरित व सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
लोकेशन—कन्नौज, उत्तर प्रदेश
टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment