• Sun. May 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भारत विकास परिषद अरावली द्वारा बाल संस्कार शिविर का समापन

ByTen News One Desk

May 10, 2026
3 Views

भारत विकास परिषद अरावली द्वारा बाल संस्कार शिविर का समापन


टेन न्यूज ।। 10 मई 2026 ।। रूपेश शर्मा ब्यूरो
अलवर (राजस्थान)। “देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें” जैसी प्रेरणादायी पंक्तियों को आत्मसात करते हुए भारत विकास परिषद अरावली शाखा द्वारा आयोजित बाल संस्कार शिविर का सफल समापन किया गया। स्टेशन रोड स्थित सार्वजनिक गौशाला में आयोजित यह शिविर 3 मई से शुरू होकर 8 मई तक चला, जिसमें बच्चों को संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की सीख दी गई।

शिविर में बच्चों को हनुमान चालीसा पाठ की प्रेरणा देने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए। बच्चों को टीम वर्क, अनुशासन, मिल-बांटकर खाना, हार-जीत का महत्व और माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। शिविर के दौरान बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भी भाग लिया। साथ ही गौशाला में जाकर गायों को चारा भी खिलाया गया।

इस वर्ष का बाल संस्कार शिविर कार्यक्रम संयोजिका मंजू चौधरी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुमन अग्रवाल, कीर्ति भटनागर, साध्वी खंडेलवाल एवं योगिता डाटा ने बच्चों को विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की।

शिविर में सचिव अणिमा गुप्ता, प्रिया खंडेलवाल, सुनीता गुप्ता, सरिता, दीप्ति खंडेलवाल एवं वेणु अग्रवाल का सक्रिय सहयोग रहा। वहीं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील खंडेलवाल, प्रांतीय संयोजक मधुर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, परिषद सदस्य सत्यपाल यादव, सतीश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार बंसल, अशोक गोयल, अमित खंडेलवाल, सचिन गुप्ता, राकेश कुमार अग्रवाल एवं अनिल कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर में लगभग 40 बच्चों ने सहभागिता की। समापन अवसर पर परिषद अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने सभी सहयोगियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
टेन न्यूज़ के लिए अलवर राजस्थान से ब्यूरो रुपेश शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!