बड़ी खबर: चांदनी चौक बाजार में बड़ा हादसा टलते-टलते बचा, 15 फीट धंसी दुकान
टेन न्यूज़ !! २६ जुलाई २०२५ !! नरेश शर्मा, दिल्ली
दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक बाजार में एक बड़ा हादसा टल गया। मालीवाड़ा और मोती बाजार के कोने पर स्थित राजकुमार की दुकान अचानक धंसकर करीब 15 फीट नीचे चली गई, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया।
दुकान मालिक राजकुमार के अनुसार, सीवर लाइन में लगातार हो रहे पानी के रिसाव के कारण जमीन कमजोर हो गई थी। इसी वजह से दुकान अचानक धंस गई और वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया।

खुशकिस्मती से इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। स्थानीय व्यापारियों और लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा बाजार के सबसे व्यस्त समय में होता, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

स्थानीय प्रशासन और सीवर विभाग को अब इस घटना की जांच कर तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।










