• Mon. Jul 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनकपुरी हादसे में बड़ी कार्रवाई: ठेकेदार राजेश प्रजापति गिरफ्तार, युवक की गड्ढे में गिरकर हुई थी मौत

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
80 Views

जनकपुरी हादसे में बड़ी कार्रवाई: ठेकेदार राजेश प्रजापति गिरफ्तार, युवक की गड्ढे में गिरकर हुई थी मौत


टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii नरेश शर्मा, नई दिल्ली। जनकपुरी इलाके में सड़क पर खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही इस प्रकरण में ठेकेदार के अलावा दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब युवक कमल ध्यानी सड़क पर बने खुले गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड और उसके ठेकेदार द्वारा खुदवाया गया था, लेकिन सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की गयी

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि आंध्र स्कूल के पास प्रोफेसर जोगिंदर सिंह मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया था और वहां आम लोगों को सतर्क करने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग या संकेत चिन्ह नहीं लगाए गए थे।

इतना ही नहीं, मौके पर न तो कोई सुरक्षा गार्ड तैनात था और न ही किसी प्रकार की घेराबंदी की गई थी, जिससे राहगीरों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। पुलिस का कहना है कि यह स्पष्ट लापरवाही है, जिसके कारण एक युवक की जान चली गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!