• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि, प्रियंका गांधी ने भी किया नमन

ByTen News One Desk

Feb 6, 2026
43 Views

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि, प्रियंका गांधी ने भी किया नमन


टेन न्यूज़ ii 06 फरवरी 2026 ii डेस्क न्यूज़,
नई दिल्ली/लखनऊ। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात विधिवेत्ता एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पंडित मोतीलाल नेहरू ने भारत की आज़ादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। उनका योगदान केवल राजनीतिक नेतृत्व तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को वैचारिक और संगठनात्मक मजबूती भी प्रदान की। राष्ट्र उनके त्याग और समर्पण को सदैव स्मरण रखेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पंडित मोतीलाल नेहरू को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए देश के लिए उनके त्याग को प्रेरणास्रोत बताया।

वहीं, “सीमांत गांधी” के नाम से विख्यात महान स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान की जयंती पर भी देशवासियों ने उन्हें नमन किया। महात्मा गांधी की विचारधारा के प्रबल समर्थक गफ्फार खान ने अहिंसा, एकता, शांति, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

देश की स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष, त्याग और सिद्धांत आज भी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।

इन दोनों महान विभूतियों का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और मानवता के मूल्यों का अद्वितीय उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!