• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सपा प्रत्याशी भरत पटेल के चुनाव कार्यालय उद्घाटन की तारीख बदली, अब 23 अप्रैल को होगा कार्यक्रम

ByTen News One Desk

Apr 20, 2026
2 Views

सपा प्रत्याशी भरत पटेल के चुनाव कार्यालय उद्घाटन की तारीख बदली, अब 23 अप्रैल को होगा कार्यक्रम


टेन न्यूज़ ii 20 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में अध्यक्ष पद से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह कार्यक्रम 22 अप्रैल 2026 को निर्धारित था, लेकिन अब इसे बदलकर 23 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम हिमालय कोल्ड स्टोर, मीरानपुर कटरा में आयोजित होगा। पार्टी की ओर से क्षेत्र की सम्मानित जनता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सपा शाहजहाँपुर मा. तनवीर खाँ, एमएलसी एवं प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मा. राजपाल कश्यप, पूर्व मंत्री मा. भगवत शरण गंगवार तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप शामिल होंगे। कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व स्थानीय नेता भी मौजूद रहेंगे।

सपा प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल ने कहा कि यह चुनाव कार्यालय क्षेत्र की जनता के लिए संवाद और समस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर सहयोग देने की अपील की है।

कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!