• Thu. Jul 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, भाजपा नेताओं ने शुरू की निःशुल्क शीतल जल सेवा

ByTen News One Desk

May 27, 2026
165 Views

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, भाजपा नेताओं ने शुरू की निःशुल्क शीतल जल सेवा


टेन न्यूज़ !! २७ मई २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । भीषण गर्मी और तेज धूप से राहगीरों, ई-रिक्शा चालकों एवं आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निःशुल्क शीतल जल सेवा शुरू की गई है। जनहित में शुरू की गई यह व्यवस्था पूरे माह संचालित की जाएगी।

नगर के ओवरब्रिज के नीचे भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद जोशी द्वारा शीतल जल सेवा की व्यवस्था कराई गई, जहां राहगीरों और यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ओमपाल गंगवार, सर्वेश गंगवार, जागन लाल गंगवार, सोमवीर, कुशवाहा, हरिशंकर मिश्रा, शिवम राठौर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया और लोगों को शीतल जल वितरित किया।

इसी क्रम में कटरा मुख्य चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री एडवोकेट हर्षित प्रमोद शंखधार द्वारा भी निःशुल्क शीतल जल सेवा शुरू की गई। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों को राहत देने के उद्देश्य से पूरे माह यह सेवा जारी रहेगी।

नगरवासियों ने भाजपा नेताओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!