• Sun. Sep 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सियूरा मोड़ के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, मची सनसनी

ByTen News One Desk

Sep 13, 2026
5 Views

सियूरा मोड़ के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, मची सनसनी


टेन न्यूज़।। 13 सितम्बर 2026 ।। पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के सियूरा मोड़ के समीप रविवार को सड़क किनारे कूड़े के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार सेंगर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस ने शिनाख्त के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!