• Sun. Jul 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गुरुकुल के 9-15 वर्ष आयु के ब्रह्मचारियों ने विभिन्न शारीरिक प्रदर्शन कर 11 गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा पेश किया

ByTen News One Desk

Jun 10, 2024
308 Views

गुरुकुल के 9-15 वर्ष आयु के ब्रह्मचारियों ने विभिन्न शारीरिक प्रदर्शन कर 11 गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा पेश किया



टेन न्यूज़ !! १० जून २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर। गांव रुद्रपुर स्थित गुरुकुल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने योगासन, व्यायाम, सूर्य नमस्कार, शीर्षासन समेत आदि शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया। गुरुकुल के नौ से 15 वर्ष आयु के ब्रह्मचारियों ने विभिन्न शारीरिक प्रदर्शन कर 11 गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा पेश किया है।

गुरुकुल के 11 वर्षीय ब्रह्मचारी दिव्यांश ने 3 घंटे लगातार शीर्षासन लगाकर पतंजलि के 2 घंटे 21 मिनट के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे किया। नौ वर्षीय ब्रह्मचारी आदित्य ने लगातार आठ घंटे सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाया। 11 वर्षीय अनमोल ने सात घंटे लगातार सूर्य नमस्कार और 3 घंटे मयूर चाल का प्रदर्शन कर कीर्तिमान बनाया।

अन्य ब्रह्मचारियों ने एक घंटे में – 600 सूर्य नमस्कार, 150 मीटर मयूर चाल, छह घंटे कपाल भाति प्राणायाम, जिमनास्टिक में 30 सेकंड में 30 बैक फ्लिप और लगातार 6000 पहलवानी बैठक करके विश्व कीर्तिमान बनाने का दावा किया।

इस अवसर पर दिल्ली से पहुंचे वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि यतीश चंद्र शुक्ल ने ब्रह्मचारियों की सभी गतिविधियों को रिकॉर्ड करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसी मौके पर आचार्य चंद्रदेव व अन्य छात्रों ने मलखंभ पर विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा ने गुरुकुल के वाचनालय व संगीत कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन और भोजनालय भवन निर्माण का शिलान्यास किया।

गुरुकुल के संचालक प्रणव आर्य, सत्य प्रकाश आर्य, आईपीएल के सीएसआर रामकृष्णन, ओम शंकर आर्य, वेद प्रकाश आर्य, गुरुकुल की प्राचार्य धारणा याज्ञिक, आचार्य चंदन मित्र, आचार्य उत्तम, योगाचार्य रानू परमार्थी, जितेंद्र सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!