• Fri. Jun 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

ByTen News One Desk

Jun 19, 2026
2 Views

रायबरेली कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू


टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२६ !! रिपोर्ट : वसीम खान, ब्यूरो, स्थान : रायबरेली

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के पीछे बने लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और भवनों को भी खतरा पैदा हो गया था। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!