ब्रेकिंग न्यूज़: बल्दीसराय पुलिस ने मारपीट व धमकी मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
टेन न्यूज़ ii 30 मार्च 2026 ii राकेश सिंह ब्यूरो,
सुल्तानपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बल्दीराय थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष Naradmuni Singh ने बताया कि थाना बल्दीराय में दर्ज मुकदमे से संबंधित आरोपी सचिन सिंह उर्फ राजदीप सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह निवासी ग्राम बहुरावां को पुलिस टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी मारपीट और धमकी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह, कांस्टेबल इन्द्रेश कुमार और कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।






