• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में खानकाह ए हुसैनिया कलीमिया में उर्स का तीसरा दिन, चादरपोशी की रस्म में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

ByTen News One Desk

Mar 30, 2026
130 Views

कटरा में खानकाह ए हुसैनिया कलीमिया में उर्स का तीसरा दिन, चादरपोशी की रस्म में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़


टेन न्यूज़ ii 30 मार्च 2026 ii पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। Khanqah-e-Husainiya Kaleemiya में चल रहे सालाना उर्स के तीसरे दिन अकीदत और रूहानियत का खास नज़ारा देखने को मिला। इस मौके पर परंपरागत अंदाज़ में चादरपोशी की रस्म अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर दुआएं मांगीं।

चादरपोशी की यह पवित्र रस्म सज्जादानशीन Syed Masood Ahmad Kaleemi की निगरानी में पूरी अकीदत के साथ सम्पन्न हुई। रस्म के दौरान खानकाह परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और जायरीन दरगाह पर हाज़िरी देकर अपनी मुरादें मांगते रहे।

सज्जादानशीन हजरत सैय्यद मसऊद अहमद कलीमी ने अपने बयान में कहा कि उर्स हमें औलिया-ए-किराम की तालीमात की याद दिलाता है, जो इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देती हैं। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम और हमदर्दी बनाए रखने की अपील की।

उर्स प्रभारी डॉ. सैय्यद असद अहमद कलीमी तथा नायब सज्जादानशीन हजरत सैय्यद मुसाद अहमद कलीमी उर्फ चिश्ती मियां ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए जायरीनों को सुव्यवस्थित ढंग से जियारत कराई। उन्होंने बताया कि मुए मुबारक शरीफ से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है, जिसके चलते हर वर्ष दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

जायरीनों की सहूलियत के लिए खानकाह परिसर एवं कलीमी इंडस्ट्रीज में लंगर का सिलसिला लगातार जारी है, जहां सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। उर्स के दौरान पूरा माहौल इबादत और मोहब्बत के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस मौके पर याकूब अंसारी, इस्माईल खान, रहीस अहमद, बाजिद अंसारी, टेन न्यूज़ संपादक डीपी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!