• Wed. Jul 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Breaking News : हमीरपुर में बाइक सवार को बचाने में पुलिस जीप पलटी, होमगार्ड की मौत व दारोगा घायल

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
86 Views

Breaking News : हमीरपुर में बाइक सवार को बचाने में पुलिस जीप पलटी, होमगार्ड की मौत व दारोगा घायल


टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii रिपोर्ट :अभय द्विवेदी, ज़नपद : हमीरपुर, यूपी

हमीरपुर जिले के चिकासी थाने की पुलिस की जीप बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस हादसे में 55 वर्षीय होमगार्ड बृजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दारोगा मोहित देव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिसकर्मी राठ से पोस्टमार्टम कराकर चिकासी थाने लौट रहे थे। वहीं इस घटना के जांच के आदेश सीओ सरीला ने दिए हैं।।

मामला हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के चुरहा गांव के पास का है जहां पर चिकासी पुलिस पोस्टमार्टम कराकर राठ से चिकासी थाने लौट रही थी। तभी चुरहा मोड़ के पास एक बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में पुलिस जीप अनियंत्रित होकर पलट ग‌ई। जिसमें जीप सवार एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उप निरीक्षक मोहित देव गंभीर रूप से घायल हो गया। उप निरीक्षक की हालात गंभीर होने पर उरई मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

घटना के समय जीप सवार पुलिस कर्मी एक युवक के शव का पोस्टमार्टम करा कर राठ से चिकासी थाने लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!