• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्रेकिंग न्यूज़ : पीलीभीत में अनियंत्रित अर्डिका कार तालाब में समाई, चालक रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

ByTen News One Desk

Nov 27, 2025
124 Views

ब्रेकिंग न्यूज़ : पीलीभीत में अनियंत्रित अर्डिका कार तालाब में समाई, चालक रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला



टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२५ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत


जनपद पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र के गौहानिया चौराहे पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक अनियंत्रित अर्डिका कार तालाब में डूब गई। हादसे के दौरान कार में सिर्फ चालक सवार था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में तेज़ रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, जिससे वाहन नियंत्रण खो बैठा और सीधा तालाब में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से चालक को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत से ब्यूरो चीफ़ रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!