Breaking News: तिलहर में युवक टॉवर पर चढ़ा, प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा, उतारने के लिए किए जा रहे प्रयास
टेन न्यूज ।। 30 मार्च 2026 ।। अमुक सक्सेना
यूपी के जनपद शाहजहाँपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जनपद के थाना तिलहर में युवक टॉवर पर चढ़ा गया और प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा गया। घटना की जानकारी जब परिजनों और प्रशासन को लगी तब हड़कम्प मच गया। पुलिस उसे उतारने का प्रयास में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कपसेड़ा निवासी एक युवक सोमवार सुबह करीब 11 बजे नेशनल हाईवे किनारे स्थित डिग्री कॉलेज के पास मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।
बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर टॉवर के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंच गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही तिलहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास शुरू किया।
मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस व प्रशासन की टीम लगातार युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे लाने में जुटी हुई है।






