• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलकर अधेड़ की मौत

ByTen News One Desk

Mar 29, 2026
22 Views

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलकर अधेड़ की मौत


पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव मामले की जांच पड़ताल में जुटी*

टेन न्यूज़ ii 29 मार्च 2026 ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
*औरैया।* फफूंद थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बगिया में पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर झूल कर एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक राजमिस्त्री का कार्य करता था और बिधूना कस्बे में किसी महिला के साथ रहने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरपुर निवासी लगभग 45 वर्षीय हेतराम पुत्र सोनेलाल राजमिस्त्री का काम करता था और बिधूना में किसी महिला साथ रहता था।

शनिवार को सुबह लोगों ने बिधूना कस्बे के दिबियापुर रोड पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के पीछे स्थित एक बगिया में अधेड़ का शव पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटका देखा जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घ

टना की सूचना मिलते ही बिधूना कोतवाली के निरीक्षक अपराध अनिल त्रिपाठी उपनिरीक्षक मेवालाल, उपनिरीक्षक गंगासागर आदि पुलिस अधिकारी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उसकी शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया है कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है साथ ही तहरीर मिलने व मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!