• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गौ माता की सुरक्षा को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बरेली जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Mar 29, 2026
19 Views

गौ माता की सुरक्षा को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बरेली जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ ii 29 मार्च 2026 ii राकेश कुमार,
बरेली।
गौ माता की सुरक्षा एवं गौ रक्षकों पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में शिवसेना शिंदे इकाई नाथ नगरी बरेली द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिक शामिल हुए।

जिला प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौ रक्षकों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव राजीव पांडे और मंडल प्रमुख संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया गया है।

मंडल उप प्रमुख विनोद मिश्रा ने केंद्र सरकार से गौ माता की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। वहीं तहसील प्रमुख विकास सिंह ने भी गौ रक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कठोर कानूनी प्रावधान लागू करने की बात कही।

इस दौरान भवानी सेना की मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में मौजूद रही। मंडल प्रभारी रूबी मिश्रा और महानगर प्रमुख प्रभजोत कौर ने भी गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग दोहराई।

प्रदर्शन में शामिल शिवसैनिकों ने सरकार से गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
रिपोर्टर – राकेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *