• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कुर्रिया कलां दुर्गा माता मंदिर में शाहजहांपुर डीएम-एसपी ने की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Mar 29, 2026
20 Views

कुर्रिया कलां दुर्गा माता मंदिर में शाहजहांपुर डीएम-एसपी ने की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


टेन न्यूज़ ii 29 मार्च 2026 ii डीपी सिंह @डेस्क शाहजहांपुर

जनपद शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र के ग्राम कुर्रिया कलां स्थित दुर्गा माता मंदिर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पूजा-अर्चना कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (ई) और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी रहे। भीड़-भाड़ की स्थिति में सुव्यवस्थित आवागमन, यातायात नियंत्रण और लगातार निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और आमजन के साथ शालीन व सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई के पर्याप्त प्रबंध रखने के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!