• Tue. May 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्रेकिंग न्यूज़: मुस्करा में युवक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

ByTen News One Desk

Dec 13, 2025
110 Views

ब्रेकिंग न्यूज़: मुस्करा में युवक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर



टेन न्यूज ii 13 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : अभय द्विवेदी ब्यूरो, लोकेशन : हमीरपुर


हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही परिजन घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। टेन न्यूज़ के लिए हमीरपुर से अभय द्विवेदी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!