• Sat. May 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्रेकिंग: ड्यूटी से लौट रहे PRD जवान की सड़क हादसे में मौत

ByTen News One Desk

Apr 19, 2026
40 Views

ब्रेकिंग: ड्यूटी से लौट रहे PRD जवान की सड़क हादसे में मौत


टेन न्यूज़ ii 19 अप्रैल 2026 ii राकेश सिंह ब्यूरो, सुल्तानपुर (उ.प्र.)
सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान रामदयाल सिंह (46) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अखंडनगर थाना क्षेत्र के बंगवा डीह गांव के निवासी थे।
बताया जा रहा है कि बढ़ोली चौराहे के पास उनकी बाइक सरिया लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दोस्तपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल में मौजूद रहकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!